फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर सीमांत जिला बिलासपुर भी सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट पर है। पड़ोसी राज्य के पंजाब की सीमा से लगते जिले के सीमांत क्षेत्रों में पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों समेत शहरी क्षेत्रों में भी पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पैनी निगाह है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है।
बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर का समारोह शिमला में मनाया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों समेत भाजपा के कई आला नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। बिलासपुर की बात करें तो जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंजाब से लगते हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट और गरामोड़ा में पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है।
स्वारघाट थाना पुलिस ने दोनों जगहों पर नाकाबंदी की है। पंजाब से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वाहनों को हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है। एसपी एसआर राणा ने बताया कि जिले में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें