फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसवाल में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत नसवाल में बुधवार दोपहर को एक बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक के खिलाफ घुमारवीं थाना पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर नसवाल के पास बुधवार दोपहर को हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला किसी काम से पैदल सड़क किनारे जा रही थी। तभी घुमारवीं से दधोल की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रतनी देवी (65) पत्नी कर्मचंद गांव नसवाल के रूप में हुई है। आरोपी बाइक चालक का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले ही घटनास्थल पर बाइक गिर गई थी। इससे चोटें आई हैं। आरोपी ने पुलिस से कहा कि जब बाइक गिरी तो एक लाल रंग की गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही थी उस गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी है।
पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मौत बाइक की टक्कर लगने से ही हुई है। बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है। वहीं पंचायत प्रधान पवन कुमार का कहना है कि मृतका बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती है। फौरी राहत के रूप में परिवार को प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर हलका पटवारी सुनील जोशी भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें