फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत मंगलवार रात को एक बाइक सवार युवक बामटा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। फौरी उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि युवक की पहचान बलदेव निवासी नयना देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को करीब 11 बजे एक युवक अपनी बाइक पर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो बामटा पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्किट हो गई। हादसे में युवक बाइक से नीचे गिर गया। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो तुरंत अस्पताल ले आए। लेकिन बाइक चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें