स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड स्थान पर एक स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्कूटी सवार के ट्रक के पिछले टायरों की चपेट में आ जाने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना पुलिस घटनास्थल कैंचीमोड पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
स्वारघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम के समय एक व्यक्ति स्कूटी नंबर पीबी 16 ई 5856 पर स्वारघाट से कीरतपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने सड़क पर खड़े किसी दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहे ट्रक नंबर एचपी 62 सी 0947 की चपेट में गया। दर्दनाक दुर्घटना में ट्रक के पिछले टायरों की चपेट में आकर स्कूटी सवार का सिर व मुंह बुरी तरह कुचल गया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब 5 बजे के आस पास की बताई जा रही है। मृतक स्कूटी सवार व्यक्ति की पहचान जगदीश राम (66) सुपुत्र उत्तम दास निवासी बासा डाकघर टोबा तहसील स्वारघाट जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। स्वारघाट थाना पुलिस ने मृतक के शव में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की छानबीन में आगामी कार्रवाई की जा रही है।