-एसडीएम अभिषेक ने दिए हैं दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग के दिशानिर्देश अनुसार बैंकों की ओर से पार्कों को स्वच्छता अभियान वीरवार को शुरू हो गया। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक की ओर से रौड़ा सेक्टर में स्थित बाबा बंगाली पार्क को साफ किया गया।
आपदा के समय जिले में पार्कों की हालत खराब हो गई थी। पार्कों में झाड़ियां और हर तरफ कूड़ा फैला हुआ था। लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने इस पर संज्ञान लेते हुए बैंकों को निर्देश दिए कि एक-एक पार्क को अपनाकर इसकी सफाई करें, ताकि लोगों को इन पार्कों की सुविधा मिल सके। इसके बाद इस पर अमल करते हुए बैंकों ने यह अभियान शुरू कर दिया। पंजाब नेशनल बैंक ने बाबा बंगाली पार्क को अपनाकर इसकी सफाई की। इसके अलावा पुलिस लाइन जबली के पुलिस गेट के पास स्थित पार्क को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लखनपुर ने गोद लिया। उधर एसडीएम ने बताया कि बैंकों को निर्देश दिए हैं कि पार्कों की सफाई का जिम्मा उठाएं। इसके बाद बैंकों ने इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इन पार्कों में लोगों को अच्छी सुविधा देना इस अभियान का उद्देश्य है।