- गांव के ही एक युवक पर लगाया वारदात को अंजाम देने का आरोप
- बरमाणा थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत जुरासी गांव में एक घर से लाखों रुपये के सोन के गहने चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने चोरी का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनूप ठाकुर निवासी गांव जुरासी डाकघर डोभा जिला बिलासपुर ने बताया है कि गत दिवस की सुबह इसकी मां घास लाने के लिए जंगल में गई थी और दादी घर से कुछ दूर गोशाला में थी। वह रसोई में खाना खा रहा था तो गांव का ही पंकज कुमार वहां आया। उसने कहा कि दादी उसे गोशाला में बुला रही है। वह दादी के पास गोशाला चला गया। वहां दादी ने बताया कि उसे नहीं बुलाया है। वापस घर जाते समय पंकज रास्ता में मिला। घर पहुंचा तो मां भी आ गई थी। मां ने अपने कमरे का ताला खोला तो अंदर अलमारी खुली पाई गई। अलमारी में रखी सोने की दो टीक, एक मंगलसूत्र, एक कांटे जोड़ी, एक जोड़ी चाक, दो अंगूठी और पर्स से 900 रुपये गायब पाए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार पंकज कुमार ने गहने चोरी किए हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।