फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन की टनल में ट्रैवलर और टेंपो की टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवलर चालक कर रहा था तून्नू टनल में ओवरटेक
विज्ञापन

- सदर थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल में ट्रैवलर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैवलर चालक की मौत हो गई। जांच में ट्रैवलर चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे के समय वह टनल में ओवरटेक कर रहा था। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। ट्रैवलर चालक पंजाब की ओर जा रहा था। टनल नंबर-3 तून्नू में ओवरटेक करते हुए ट्रैवलर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई। गनीमत रही कि ट्रैवलर में चालक के अलावा कोई सवारी नहीं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर से घायल चालक को निकाला। उसे एम्स पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं टेंपो चालक को कोई चोट नहीं आई है। मृतक की पहचान आकाशदीप (32) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव कल्याणपुर तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें