झंडूता (बिलासपुर)। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न स्नातक और मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की तिथि को 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रहेगी।
इग्नू विशेष अध्ययन केंद्र तल्याणा के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारण अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। वह ऑनलाइन माध्यम से 20 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बिना लेट फीस है। लेट फीस 1100 रुपये के साथ अंतिम तिथि 15 नवंबर है। इसके अलावा असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू वेबसाइट और इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा में संपर्क कर सकते हैं।