- 1 से 15 जनवरी तक प्रदेश में किया जाएगा अक्षत वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से रविवार को पावन अक्षत कलश बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने गुरुद्वारा चौक पर इन अक्षत कलशों का भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत कलशों को बिलासपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि बिलासपुर में श्री राम जन्मभूमि अक्षत समिति का प्रांत कार्यालय होगा। इस अवसर पर 16 कलश इस मंदिर में स्थापित किए गए जो कि हमीरपुर, नदं, कांगड़ा, पालमपुर, जोगिंदर नगर, चंबा, नूरपुर, तीसरा, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और बंजार यहां से भेजे जाएंगे। इन कलशों में अयोध्या राम मंदिर के द्वारा पूजित अक्षत हैं। हिमाचल प्रदेश के 11 लाख परिवारों तक 1 से 15 जनवरी तक अक्षत, भगवान राम जी का चित्र और पत्रक घर-घर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। उस कार्यक्रम में पूरे देश से 6550 लोग भाग लेंगे। इसमें से 3000 संत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के संघचालक मोहन भागवत भाग लेंगे। 22 जनवरी को पूरे देश के अंदर हर मंदिर में अयोध्या के मंदिर को मानकर कार्यक्रमों में सत्संग होंगे। किसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश के भी प्रत्येक मंदिर में व्यवस्था की जाए कि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दिखाया जा सके। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक लेखराज राणा, सह संयोजक सुरेश कपिल, इंद्र सिंह डोगरा, विमला, मनजीत, संजीव ढिल्लों, दीपक भंडारी, किशोरी लाल, विशाल, वैभव पाटिल, महेंद्र राणा, मनीष चंदेल, अहिल्या चंदेल रेखा शर्मा अमित चंद्र शास्त्री आतिश ठाकुर अनिल शर्मा तरुण शर्मा रुपिंदर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे