फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी कॅरिअर जुड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोलधा स्कूल में एक दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा में एक दिवसीय कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर के प्रसिद्ध स्पीकर जीतांशू चंदेल ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विषय चयन कॉलेज में कोर्स चयन और कॅरिअर प्लानिंग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॅरिअर का फैसला लेने से पहले क्षमता और दुर्बलताओं का गहन अध्ययन करना हर एक के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईयर ड्रॉप जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के कई प्रश्नों का उत्तर देते हुए मुख्य तौर पर कॅरिअर के सही चुनाव पर जोर दिया। सेमिनार के मुख्य आयोजक देवेंद्र शर्मा ने जीतांशू चंदेल का स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य हरीमन वर्मा ने कहा कि कॅरिअर गाइडेंस एक महत्त्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि वह स्कूल में भविष्य में भी इसी तरह और सेमिनार आयोजित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें