फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूडा़ फैकने वालों पर होगी कार्रवाई - राजीव ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। स्वच्छता अभियान को गति देने और जगह-जगह फेंके जा रहे कूड़े के निष्पादन के लिए वीरवार को उपमंडल अधिकारी राजीव ठाकुर ने घुमारवीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें। वहीं इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

वीरवार को उपमंडल अधिकारी राजीव ठाकुर ने घुमारवीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास नाले में लोगों की ओर से काफी कूड़ा फेंका हुआ था।
इसके निष्पादन के लिए उन्होंने नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता और सफाई ठेकेदार को निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीट मार्केट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि कूड़ा कचरा खुले में न फेंके । घुमारवीं शहर को साफ सुथरा रखने में योगदान दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि खुले में कूड़ा कचरा न फेंके। कहा यदि कोई खुले में कचरा फेंकते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर उन्होंने पीपल व जामुन के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें