फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के आरोपियों की शिनाख्त पर नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए चिट्टे की आपूर्ति करने वाले नाइजीनियन मूल के एक व्यक्ति डेसमंड (तंजानिया राष्ट्रीयता) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं झंडूता की अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि 19 नवंबर को तलाई थाना में एनडीपीएस का मामला पंजीकृत हुआ था। दो आरोपियों महेंद्र और सचिन कुमार को 15 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने चिट्टा दिल्ली में एक विदेशी डैशमंड नामक व्यक्ति से खरीदा है। प्रभारी थाना तलाई कर्म सिंह के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली गई। विदेशी नागरिक को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने हेलमेट से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार और आरक्षी विपिन कुमार को चोटें आई हैं। लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया।
एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी झंडूता की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी ने कहा कि विदेशी मादक पदार्थों की हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें