फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारकांशी में 326 ग्राम चूरापोस्त समेत व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने 326 ग्राम भुक्की (चूरापोस्त) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

विशेष अन्वेषण इकाई की टीम बुधवार दोपहर को स्वारघाट थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। धारकांशी के पास पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। भागते हुए पॉलीथिन का लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस कर्मियों ने उसको कुछ दूरी पर दबोच लिया। फेंका गया लिफाफा ढूंढा तो 326 ग्राम भुक्की पाई गई। आरोपी की पहचान हेमेंद्र सिंह (38) निवासी गांव कसोहल तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें