बिलासपुर। साल 2017 में गैर इरादतन हत्या मामले के उद्घोषित अपराधी को पुलिस की एसआईयू टीम ने 4 वर्ष बाद निरंजनपुर सब्जी मंडी देहरादून से गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार 23 जून, 2005 में गुरप्रीत सिंह (39) ने कोलडैम के नजदीक टिपर से मेकेनिक ओमपाल को कुचल दिया था। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने थाना बरमाणा में गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अदालत में पेश किया गया। आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। मामले को एसआईयू टीम को सौंपा। एसआईयू टीम ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसे पकड़ नहीं पाई। अब पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने पुष्टि की है। बताया कि आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना बरमाणा पुलिस के हवाले कर दिया है।