बिलासपुर में उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपते अंशकालीन जलवाहक सेवादार महासंघ के सदस?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अंशकालीन जलवाहक सेवादार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उन्हें नियमित करने की मांग की है। कर्मचारी 20 साल से 80 जलवाहक पक्के नहीं हो पाए हैं। नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं।
कर्मचारी संघ ने इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग राजकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए। विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त होने की वजह से जलवाहक नियमित नहीं हो पा रहे हैं। पदोन्नति पर रोक होने से सिर्फ सेवानिवृत्ति पर ही पद खाली हो रहे हैं।
संघ ने मंाग की है कि स्कूलों में रात्रि ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए पाठशाला में एक कमरा बनाया जाए। जहां पर एलईडी टीवी लगाया जाए। वहीं, स्कूलों के सीसीटीवी को इससे जोड़ा जाए। उपनिदेशक राजकुमार शर्मा ने कहा कि विचार विमर्श के बाद आगामी निर्देश दिए जाएंगे।