अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घुमारवीं इकाई ने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र संगठन ने जम कर नारेबाजी की है। वहीं सरकार को विश्वविद्यालय प्रबंधन को चेताया कि अगर उनकी मांगों को समय रहते माना नहीं गया तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इकाई के सचिव रोहित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार से मांग करती है कि फीस बढ़ोतरी को तुरंत कम किया जाए। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है छात्रवृत्ति घोटाले की तुरंत जांच की जाए।
अपने संबोधन में व्यवसायिक शिक्षा के जिला संयोजक रजनीश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि छात्र संघ चुनावों को तुरंत बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में मेरिट के आधार पर एससीए का गठन होता है अगर छात्र संघ चुनाव नहीं करवाने हैं तो लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव भी मेरिट के आधार पर ही करवाने चाहिए।
केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि का अभी तक शिलान्यास नहीं हो पाया पाया है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को फिर से शुरू करे ताकि छात्र फिर से अपने परीक्षा के बारे में मूल्यांकन करवा सकें। विद्यार्थी परिषद के जिला मीडिया संयोजक राम शर्मा ने कहा विद्यार्थी परिषद सरकार से अभिलंब इन मांगों को पूरा करने की आशा करती है अन्यथा विद्यार्थी परिषद को उग्र आंदोलन करना पड़ सकता है। इस धरना प्रदर्शन पर विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष तरुण, इकाई सचिव रोहित, कंचन, राहुल, विनय, विकास, अभिनव, अखिल, उज्ज्वल, रोहित, विशांत, अभिषेक, राम शर्मा, दीपक, रजनीश, आशीष, सुमित लगभग 30 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
...