फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 बच्चों समेत कोरोना के 43 मामले

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोविड टैस्ट करवाती महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोविड की तीसरी लहर का असर जमकर दिखाई दे रहा है। जिले में कुल 43 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें 7 स्कूली बच्चे शामिल हैं। वहीं कुल संक्रमित बच्चों का आंकड़ा 21 पहुंचा है। पूरे जिले में सोमवार को 1531 सैंपल रैपिड एंटीजन के लिए गए थे। इनमें से 21 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, शिमला भेजे गए सैंपलों में 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमितों में सुन्हाणी से 42, 54, 58, 36, 15 वर्षीय की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई है। वहीं, रावमापा सुन्हाणी स्कूल से 48, 53, 36, 54, 40 वर्षीय कर्मचारी और 14, 15, 16, 16, 16, 16, 16 वर्षीय बच्चों कीे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमरपुर से 18 वर्षीय बच्चा और 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई है। वहीं, बलोटा से 65 वर्षीय, बलोह से 72 वर्षीय, पडयालग से 43 वर्षीय, रैहन से 14 वर्षीय, आईटीआई बिलासपुर से 19, 18 वर्षीय, वहीं बरमाणा से 26 वर्षीय, झबोला से 16 वर्षीय, झरमरीडी से 14, 42 वर्षीय, कन्डयाना से 41,17 वर्षीय, पोल टैक कॉलेज कलोल से 16, 17, 18, 18 वर्षीय, बकैन से 37 वर्षीय, पन्याला से 15 वर्षीय, निहारखंड से 42 वर्षीय, चांदपुर से एक व्यक्ति, पंडगल से 30 वर्षीय, परनाल से 63, 9 वर्षीय व मेहरी काथला से 9 वर्षीय की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई है। जिले में दूसरी लहर थमने के बाद कोविड संक्रमितों का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। प्रशासन लोगों को बार-बार कोविड नियमों का पालन करने के लिए दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद तीसरी लहर की संभावना लगातार बढ़ रही है। वहीं, सीएमओ ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की खासी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें