फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी को अपने बूथ से ही नहीं मिली लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र के 92 बूथों में से 77 बूथों पर भाजपा आगे रही। जबकि कांग्रेस को केवल 15 बूथों से लीड मिली है। कांग्रेस को चुवाड़ी व कपाहड़ा बूथ को छोड़कर अन्य बूथों में मामूली लीड मिली।
विज्ञापन


कांग्रेस को हंबोट बूथ से 11 मतों, हटवाड़-1 से 2, हटवाड-3 से दो, हटवाड़-4 से 17, पंतेहड़ा-1 से तीन, पंतेहड़-2 से 13, मरहाणा-15 से 39, घंडालवीं से 43, बरोटा-1 से 42, कठलग बूथ से 14, पड्यालग से 14, संड्यार-2 से 97, कपाहड़ा-1 से 113, त्यूनखास से 17 व चुवाड़ी बूथ से 295 की लीड मिली।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग को अपने ठंडोडा बूथ में 499 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वहां सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इस मतदान केंद्र में भाजपा की 408 वोटों की बढ़त रही। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी को अपने करंगोड़ा बूथ से भी लीड नहीं मिल सकी। वहां से भी भाजपा प्रत्याशी को 16 मतों की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें