फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पंजाब के व्यक्ति से 282 ग्राम चूरा पोस्त बरामद

Wed, 04 Dec 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोट पुलिस ने मजारी में पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से 282 ग्राम चूरा पोस्त(भुक्की) बरामद किया है। आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल मंगलवार शाम को गश्त करता हुआ मजारी पहुंचा। स्थानीय गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर रास्ता बदल कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ दूर पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पॉलीथीन का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 282 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव दसग्रांई डाकघर खमेड़ा तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें