बिलासपुर। जिले में सोमवार को 8 बच्चों समेत कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। जिसके चलते अब कोरोना के कुल एक्टिव मामले 103 हो गए हैं। वहीं सोमवार को 26 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से 1179 सैंपल लिए गए।
12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिमला भेजे गए सैंपलों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें ज्जरी से 63, 55, 33 वर्षीय, कल्लर से 42 वर्षीय, समलेटा से 27 वर्षीय, अमरोहा से 16 वर्षीय, रैली से 20 वर्षीय, माकड़ी से 41, 10 वर्षीय, बैरी कलां से 65 वर्षीय, पट्टा से 18 वर्षीय, परनाल से 10, 10 वर्षीय, पलसड़ से 17 वर्षीय, डाहड़ से 30 वर्षीय, लखनपुर से 27 वर्षीय, कोठी से 36, 11, 43, 16 वर्षीय, कोटलु से 88 वर्षीय, मतवाणा से 13 वर्षीय, बादमी से 36 वर्षीय, लद्दयाणी से 41 वर्षीय, रैली ज्जरी से 62 वर्षीय, समैला से 62 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।