फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन डिमांड पर 240 बैग सीमेंट के भरकर फरार हो गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री में एक शातिर व्यक्ति ऑनलाइन डिमांड में हेराफेरी कर 240 बोरी सीमेंट लेकर फुर्र हो गया। लैहड़ी सरेल के पीड़ित ट्रक संचालक व्यक्ति ने बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज कराकर मामले का खुलासा किया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता किशोरी लाल ने बताया कि उनका ट्रक बीडीटीएस बरमाणा में सीमेंट ढुलाई के लिए पंजीकृत है। छह दिसंबर को उनका ट्रक सीमेंट लेकर जालंधर गया था। वापसी में ईंटें लेकर पट्टा तरकवाड़ी पहुंचा। आठ दिसंबर को तरकवाड़ी में ईंटें उतारकर चालक ट्रक को अपने घर ले गया था।
बताया कि 11 दिसंबर को ट्रक चालक ने एप के माध्यम से कांगड़ा के लिए सीमेंट ढुलाई की डिमांड फैक्ट्री में की। जब वह ट्रक लेकर सीमेंट भरने के लिए बरमाणा फैक्टरी में पहुंचा तो कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि 7 दिसंबर रात को 240 बैग सीमेंट भरकर धावन के लिए ट्रक भेजा जा चुका है। इसकी अभी तक पहुंच जमा नहीं हुई है। किशोरी लाल ने पुलिस प्रशासन से जालसाज के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस धोखाधड़ी से उन्हें करीब एक लाख रुपये की चपत लगी है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि थाना बरमाणा में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें