फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के 18 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे, दो वापस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी/बिलासपुर(बिलासपुर)। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे जिले के 18 विद्यार्थी वहां फंस गए हैं जबकि दो दिल्ली पहुंच चुके हैं। यूक्रेेन में फंसे विद्यार्थियों में उपमंडल झंडूता के तीन, सदर के सात और घुमारवीं के आठ हैं। परिजन लगातार बच्चों से संपर्क कर उनका हालचाल जान रहे हैं।
झंडूता उपमंडल के मलागण गांव निवासी भाई-बहन हिमांशू राणा व गितिका राणा यूक्रेन में फंसे हुए है। दोनों पोलतावा स्टेट मेडिकल महाविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता रामस्वरूप ने बताया कि वह बच्चों के संपर्क में है। दोनों महाविद्यालय के हॉस्टल में सुरक्षित हैं। यूक्रेन से आने वाली फ्लाइट स्थगित हो गई। बच्चे यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास के भी संपर्क में है।
विज्ञापन

घुमारवीं के टिकरी वार्ड के ध्रुव शर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन और रूस में युद्ध के चलते धु्रव के परिजन सरकार व प्रशाशन से अपने बेटे को यूक्रेन से वापिस लाने के लिए मदद मांग रहे हैं।
ध्रुव के पिता धन्नी राम ने बताया कि उनका बेटा वुकोविनियन कॉलेज में एमबीबीएस पढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बेटे से बात हुई थी, तब वहां हालात सामान्य थे। बुधवार को बेटे से बात हुई तो पता चला कि यूक्रेन सरकार ने एक महीने की इमरजेंसी लगा दी है। ऐसे में घर वापस आना मुश्किल हो गया है।
बताया कि उनके बेटे के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव से जहाज द्वारा भारत आते हैं लेकिन अब वहां का एयरपोर्ट बंद कर दिया है। इस कारण आना संभव नही हो पा रहा है। बताया कि महाविद्यालय के प्रबंधन से बात हुई थी तब बताया था कि हालात सामान्य हैं और अगर जरूरी है तो उनके बेटे को पड़ोसी देश रोमानिया के जरिये भारत भेज देंगे।
प्रबंधन के इस तरह कहने से वह हैरान थे लेकिन अब जैसे ही रूस और यूक्रेन के बीच विबाद बढ़ गया है तो वहां के कॉलेज प्रबंधन से भी बात नही हो पा रही है। कहा कि अब बेटे के वापिस आने का इंतजार है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इस बारे मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के नाम
झंडूता उपमंडल के बरठीं गांव से विपुल सोनी, मलागण गांव के हिमांशु राणा, गितिका राणा, सदर उपमंडल के साई ब्राह्मणा गांव की आस्था सैल, घोड़ी गांव से भानु प्रताप, बैरी रजादियां गांव से श्रयेश पटियाल, रोपा गांव की शगुन, सयोला गांव की जीवनिका, पंजगाई गांव की प्रेरणा गौतम, कोटला गांव से पियुष शर्मा, घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव दधोल के आशीष शर्मा, मरहाणा से अखिल शर्मा, दलेली गांव की नेहा ठाकुर व निशांत ठाकुर, डीएवी कॉलोनी घुमारवीं की अनिशा सिंह, टिक्करी वार्ड से धु्रव शर्मा, गलासी गांव से शिखर व छत गांव से दिक्षा कुमारी के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें