घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की घुमारवीं इकाई ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि कि घुमारवीं कॉलेज में सत्ता पक्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा के झंडे दो दिन तक कॉलेज के गेट पर लगे रहे और एबीवीपी ने कॉलेज की दीवार पर वॉल पेंटिंग की है। यह नियमों के विरुद्ध है और इसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
एनएसयूआई कॉलेज को राजनीतिक अखाड़ा नही बनने देगी। एनएसयूआई के जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नितिन चड्ढा ने कहा कि कॉलेज में सभी छात्र संगठनों के लिए स्पेस की एलॉटमेंट की जानी चाहिए। इस मौके पर रोहित, सचिन भारद्वाज, निखिल, अभिषेक, शिवांश आदि उपस्थित रहे।