फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर से 1 किलो 680 ग्राम चरस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के कोठीपुरा के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराना स्टोर से 1 किलो 680 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत पुलिस टीम कोठीपुरा की तरफ गश्त पर थी। वहीं, उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी किराने की दुकान में चरस बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसी समय दुकान पर जाकर छापा मारा।
तलाशी के दौरान पुलिस को किराना स्टोर के एक कमरे से 1 किलो 680 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सलीम निवास कोठीपुरा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें