फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: घुमारवीं में पुलिस की वर्दी में घूम रही महिला को पकड़ा, हरकतों और पहनावे पर टैक्सी चालकों को हुआ शक

Sun, 26 Oct 2025 10:41 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

Fake Lady Cop Ghumarwin: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में शनिवार देर शाम एक युवती पुलिस की वर्दी में घूमती पाई गई। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घुमारवीं में पकड़ी युवती, जिसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शनिवार देर शाम एक महिला को पुलिस की वर्दी में शहर में घूमते हुए पकड़ लिया। महिला  पुलिस की वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम रही थी। वह घुमारवीं टैक्सी स्टैंड के पास चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंची, जहां कुछ टैक्सी चालक पहले से मौजूद थे।

विज्ञापन


टैक्सी चालकों को उसकी हरकतों और पहनावे पर शक हुआ। उन्होंने महिला को गौर से देखा तो पहचान लिया कि वह पहले भी शहर में कई बार देखी गई है। टैक्सी चालकों ने बताया कि महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले पास के ही एक गांव में हुई थी। लेकिन विवाह के दूसरे दिन ही वह घर से लापता हो गई थी। घटना की जानकारी तुरंत टैक्सी चालकों ने पुलिस को दी। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। जांच वह चंबा की रहने वाली है। जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें