फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सचिवालय में 15 अधीक्षक ग्रेड-दो पदोन्नत, बागवानी विभाग में डॉ. अंजना जस्टा बनीं उपनिदेशक

Thu, 13 Aug 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 कार्मिक विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। लेख राम को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत 15 अधीक्षक ग्रेड-दो को पदोन्नति के बाद विभिन्न विभागों और मंत्रियों के कार्यालयों में तैनाती दी गई है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। लेख राम को मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है। योगिंद्र सिंह को गृह विजिलेंस, कृष्ण सिंह को परिवहन, डॉ. जगजीवन राम शर्मा को लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय और अनिल कुमार को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में भेजा गया है। इसी तरह सुखदेव सिंह को एसए आर एंड आई-एक, विनोद कुमार को उद्योग-बी, टेक चंद को पर्यटन, सुनीत कुमार को जीएडी-बी, प्रदीप कुमार को जीएडी-ई और परवीन सिंह को पीडब्ल्यूडी-सी में तैनाती मिली है। विवेक शर्मा को गृह-बी, नागेश्वर चंद को वित्त-जी, जगदीश चंद को लोक निर्माण मंत्री के कार्यालय और जगत राम को विधि विभाग में नियुक्त किया गया है। इन सभी की तैनाती पदोन्नति के आधार पर की गई है। आदेश में चारू गुप्ता का भी तबादला किया गया है। उन्हें मत्स्य विभाग से हटाकर बागवानी विभाग में तैनाती दी गई है। यह तबादला पदोन्नति के आधार पर नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंजना जस्टा बनीं उपनिदेशक
वहीं हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में कोटखाई क्षेत्र से संबंध रखने वाली डॉ. अंजना जस्टा उपनिदेशक बनी हैं। उन्हें शिमला में फ्रूट टेक्नोलॉजिस्ट की नियुक्ति मिली है। डॉ. अंजना जस्टा ने वर्ष 2009 में बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ) के रूप में सेवा शुरू की। वर्ष 2020 में वह विषयवस्तु विशेषज्ञ (एसएमएस) के पद पर पदोन्नत हुईं। करीब 17 साल की सेवाकाल के बाद अब उन्हें उपनिदेशक का पद मिला है। डॉ. अंजना की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन से प्राप्त की। विद्युत विशेषज्ञ एवं पर्यावरणविद् आरएल जस्टा ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनकी मेहनत को प्रेरणादायी बताया है। हाल ही में डॉ. समीर सिंह राणा, डॉ. रंजना गुप्ता और रंजन शर्मा को उपनिदेशक की पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें