हिमाचल भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक, राजनीतिक और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा हालिया प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। डॉ. सिकंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल के विकास और जनता के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।