फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव श्मशान भूमि में दबाया

Sun, 22 Sep 2013 11:09 PM IST
रतिया/फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद जिले की तहसील रतिया में गांव नागपुर में मजदूरी कर जीवन बसर कर रहे 18 वर्षीय युवक पवन कुमार की हत्या कर शव को श्मशान भूमि में दबा दिया गया।
विज्ञापन


श्मशान भूमि में शव की दुर्गंध फैलाने पर ग्रामीण ने नजदीक जाकर देखा तो कौवे और कुत्ते शव को नोच-नोच खा रहे थे। युवक की दोनों बाजू रस्सी से बंधी थीं। दोनाें आंखें गायब थीं।

सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। परिजनों ने कपड़ों से युवक की पहचान की।

इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी जुगल किशोर, एसएमओ वीके जैन और सीन आफ क्राइम एक्सपर्ट जोगिंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 9 बजे पवन कुमार खाना खाने के बाद घूमने निकला था।

देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने समझा कि गांव में ही अपनी मौसी के घर रुक गया होगा। जब वह शनिवार सुबह भी घर नहीं लौटा तो परिजनाें ने तलाश शुरू की।

रविवार सुबह कुछ लोग श्मशान भूमि में अस्थियां लेने पहुंचे तो दुर्गंध फैली हुई थी। वहीं, श्मशान भूमि के एक कोने में दर्जनों कौवे जमीन से कुछ नोच-नोच कर खा रहे थे।

एक ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो शव जमीन में दबा हुआ था, जिसे कुत्ताें ने खींच कर बाहर निकाल दिया था। इसकी सूचना सरपंच मंगला राम को दी गई।

लोगों का कहना है कि कहीं आंख और सिर के अंदरूनी हिस्से को निकालने के लिए युवक की हत्या तो नहीं की गई। उधर, कुछ लोग इसे नरबलि कह रहे हैं।

कोट-
युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई लगती है। शव दो-तीन दिन पुराने होने से क्षत-विक्षत हालत में था। पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ नतीजे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

-जुगल किशोर, एसएसओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें