फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर देकर युवक को मार डाला

Fri, 20 Sep 2013 12:07 AM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल के इलाके गुहला चीका के वार्ड -17 निवासी एक युवक की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसके तीन दोस्तों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने शिकायत अनुसार तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ओमप्रकाश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा मिठू बुधवार शाम घर से खुशालमाजरा में अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था।

 देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उनका लड़का खुशालमाजरा को जाने वाली सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। उन्होंने मिठू महावीर दल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कैथल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कैथल में पहुंचने के बाद मिठू की हालत ओर ज्यादा बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। मिठू के पिता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके दोस्तों ने जहर दिया है।

मिठू के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि उसके लड़के को उसके दोस्तों ने फोन करके बुलाया था। यदि उसकी सिम की कॉल डिटेल निकाली जाए, तो इस मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है। पुलिस ने मिठू के पिता की शिकायत पर मिठू के दोस्तों राहुल, सोनू व अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी मुलतान सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें