यमुनानगर। रेलवे पुल के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।
थाना जीआरपी के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि रेलवे पुल के पास झाड़ू फैक्टरी से लगते एरिया में रेलवे लाइन पर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची घायल दम तोड़ चुका था। रेलवे पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आसपास के लोगों को भी उसके बारे में कुछ नहीं बताया। मृतक की उम्र करीब 28-30 साल है।