पांसरा रेलवे फाटक से करीब दो सौ मीटर दूर मंगलवार को रेल लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। इस दौरान युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में मृतक के बारे पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में उसकी फोटो दिखाकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने उन्हें कलानौर के पास एक शव पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्हें 32 वर्ष का युवक अंबाला सहारनपुर डाउन लाइन पर मृत मिला। युवक ने नारंगी काली रंग की स्वेटशर्ट और हरे रंग का लोअर पहना हुआ था। उन्होंने युवक के कपड़ों की तलाशी, लेकिन उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से उसके बारे पूछताछ की पर कोई उसकी पहचान नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।