फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग का पोषण माह का समापन बुधवार को हो गया। समापन पर विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने पोस्टर बनाना, व्यंजन, मेहंदी लगाना, नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं ने महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यातिथि एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। सीडीपीओ रेनू शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सही पोषण व स्वस्थ जीवन के बारे जागरूक करना रहा। गर्भवती महिला को प्रसव से पहले और बाद में संतुलित आहार मिलें, ताकि नवजात का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खानपान में दालें, हरी सब्जियां, दूध, घी, मक्खन व पौष्टिक पदार्थ शामिल करने चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम गिल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का है। संतुलित आहार शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रति वर्ष सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी परमजीत गर्ग, ब्लॉक संजोजक मेघना, सुपरवाइजर कुसुम, कमलेश, मोनिका, मनोज रानी, गौरव कुमार, रूचि, रेनू, सुनीता सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में ये बनीं विजेता
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुरमीत ने पहला, मीना ने दूसरा और सरोज ने तीसरा स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में विशाखा ने पहला, निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में छीमा ने पहला, सीमा ने दूसरा और वीरेंद्र कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यंजन प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, प्रकाश दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें