फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में व्यापक असर, आठ घंटे राजमार्ग और रेलवे लाइन रही बंद

विज्ञापन
बंद के दौरान गोलनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का जिले में व्यापक असर रहा। बंद को कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया। भाकियू की तरफ से 8 जगहों पर चक्का जाम का एलान करने के बाद भी सोमवार सुबह आठ बजे किसानों ने 25 प्रमुख जगहों पर जाम लगाकर रास्ते रोक दिए गए। वहीं फूलगढ़ के पास अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक बैठकर ट्रेनों का आवागमन ठप कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने चंडीगढ़-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा की तरफ मिल्क माजरा टोल प्लाजा और बहरामपुर चौक पर जाम लगाया। वहीं फूलगढ़ के पास अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर किसान बैठकर रेल यातायात रोक दिया। इस दौरान दोनों तरफ से मालगाड़ियां आ गई। एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने किसान नेताओं से बहस की और आगे रास्ता देने को कहा। किसानों ने रास्ता नहीं दिया। भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदयाना ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद ट्रेनों को निकाला गया। लोको पायलट आपातकालीन ब्रेक नहीं लगाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब आठ घंटे तक जिले में आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि शहर के अंदरूनी हिस्सों में कामकाज सामान्य रहा। टिकैत गुट के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की अगुवाई में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र राज्यमार्ग पर बुबका चौक रादौर में जाम लगाया गया। जाम की वजह से वाहन चालक संपर्क मार्गों पर भटकते नजर आएं और छोटे रास्तों पर भी जाम की स्थिति बन गई। वहीं जगह-जगह जाम के चलते रोडवेज ने बसों को सुबह छह बजे के बाद किसी भी रूट पर नहीं निकाला और सभी बसों को अड्डे और वर्कशॉप में खड़ी करवा दिया। भारत बंद से रोडवेज को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था। 20 जगहों पर नाके लगाए गए और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया।
वर्जन
जिले में भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा। लोगों ने खुद ही अपना समर्थन दिया। दुकानदारों, कारोबारियों, रेहड़ी-फड़ी वालों से लेकर हर वर्ग में भारी जोश व उत्साह था व सभी ने बिना किसी दबाव के अपने कारोबार बंद रखें। - सुभाष गुर्जर, भाकियू जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

जिले में भारत बंद के दौरान शांति बनी रही। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही पुलिस टीमें तैनात कर दी गई थी। वाहनों को भी फंसने नहीं दिया गया और संपर्क मार्गों से वाहनों को निकाला गया। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें