फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को नुकसान पहुंचा रहे लावारिस पशु

विज्ञापन
खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाते लावारिस पशु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर में लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में लावारिस पशुओं की समस्या से आम आदमी के अलावा किसानों को भी भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रात होते ही ये पशु चारे की तलाश में शहर के साथ लगते खेतों में घुस जाते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठना पड़ रहा है।
किसान मनीष, सतीश, सचिन, मक्खन सैनी, गोल्डी सैनी, राजबीर सिंह, संदीप कुमार, रामकुमार आदि ने बताया कि शहर में सौ से अधिक लावारिस पशु घूम रहे हैं। रात होते ही लावारिस पशु उनके खेतों में घुसकर फसलें खाने के अलावा रौंद डालते है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वह लावारिस पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए अब पहरा देने लगे हैं।
विज्ञापन

रात के समय अधिक सर्दी के कारण वह अपने खेतों से घर वापस चले जाते हैं। पीछे से ये पशु खेतों में घुस जाते हैं। ल पशु उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। शहर के बापौली रोड, बुबका रोड, रादौरी रोड, बकाना रोड, जठलाना रोड, एसके रोड के साथ लगते खेतों में लावारिस पशु फसलों को उजाड़ रहे हैं। किसान बेबस है। वह लंबे समय से नगरपालिका रादौर से मांग करते आ रहे हैं कि शहर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया जाए। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

समय-समय पर नगरपालिका की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़ कर गोशाला भिजवाया जाता है।आसपास के गांव के लोग रात के समय लावारिस पशुओं को शहर में छोड़ जाते हैं, जिससे यह समस्या बनी हुई है। जल्द ही नगरपालिका के कर्मचारियों की टीम को तैयार कर पशु छोड़ने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी औरउनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। - राकेश कुमार वालिया, सचिव नगर पालिका रादौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें