फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में जीजा साला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी निरोधक टीम ने बाइक चोरी के आरोप में जीजा साले को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बेचने उत्तर प्रदेश जा रहे थे। आरोपियों के पास से चोरी की एक एक्टिवा और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का आपस में जीजा-साले का रिश्ता है।
विज्ञापन

टीम के प्रभारी रमेश राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कलानौर से होते हुए दो युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश जाएंगे। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान उन्होंने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अविरल व तीर्थ नगर निवासी अंकित को रोककर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने ये बाइक 31 अगस्त को गांधी नगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। इसके अलावा 26 अगस्त को थाना शहर जगाधरी क्षेत्र से उन्होंने एक बाइक चोरी की थी। आरोपी नशीले पदार्थ खरीदने के लिए बाइक चोरी करते थे। वहीं दूसरी टीम ने टीन का माजरा निवासी अमित व गुलाब नगर निवासी आंशू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक सितंबर को रक्षक विहार नाके पर खड़े वाहन से बैटरी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें