स्पेशल टीम ने दंपती पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी पहले से पुलिस गिरफ्त में है। आरोपियों ने कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले मटका चौक पर एक्टिवा पर जा रहे दंपति पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मनीष को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने यह वारदात अपनी साथी लक्ष्मी नगर निवासी मोहित व लाजपत नगर निवासी आकाश के साथ मिलकर की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मोहित व आकाश को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।