फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बैंक कर्मचारी समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव रसूलपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। वहीं जोड़िया नाका के पास ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवा खुर्द के सुखकर्ण सिंह ने शिकायत में बताया कि भाई 29 वर्षीय सुखजिंद्र सिंह एचडीएफसी बैंक महलांवाली में नौकरी करता था। शनिवार की सुबह वह बाइक पर घर से बैंक के लिए निकला था। जब वह गांव रसूलपुर के पास पहुंचा तो पाबनी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट आई थी। उसी दौरान वह भी रसूलपुर अड्डे पर अपने काम से आया हुआ था। भीड़ का मौका उठाकर कार चालक वहां से फरार हो गया। वह किसी की कार में सुखजिंद्र को गाबा अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सुखजिंद्र की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और उसके पास चार साल की बेटी भी है। थाना बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपते हुए कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।
इसी तरह गांव किशनपुरा दामला निवासी मोहम्मद वसीम ने थाना फर्कपुर पुलिस को बताया कि उसका भाई 27 वर्षीय आदम जोड़ियां नाका के पास से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आदम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना फर्कपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर गांव मुसिंबल के सुभाष चंद ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को बताया कि गांव मानकपुर के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें