फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ट्रक चालक, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर गुलाबनगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को कुचल दिया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। उधर, बीकेडी रोड पर खदरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। दोनों मामलों के आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहला हादसा
जगाधरी की रामनगर कॉलोनी निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उसका छोटा बेटा गौरव ट्रकड्राइवरी करता था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे उसका बेटा अपने काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इस दौरान वह अपना बैग घर पर ही छोड़कर पैदल चला गया था। बुधवार सुबह उसे सूचना मिली कि रात को उसके बेटा को गुलाब नगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बेटे का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। जिसके बाद वह मौके पर गई। उसने अपने बेटे की शिनाख्त की। शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरा हादसा
दूसरा हादसा बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर गांव खदरी के पास हुआ। यहां खदरी निवासी 55 वर्षीय राम कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के बेटे सचिन कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकुमार मेहनत मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से बिना बताए पैदल निकले थे। जब वे देर रात तक नहीं आए तो उन्होंने उनकी तलाश की। रात करीब डेढ़ बजे चौकीदार बिट्टू ने बताया कि उसके पिता खदरी अड्डे की तरफ गए जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां से उसके पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। बुड़िया थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में दो दोस्त घायल
प्रतापनगर। नेशनल हाईवे 73ए पर बहादुरपुर मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो दोस्त घायल हो गए। बहादुरपुर निवासी रिंकू ने बताया कि वह अपने दोस्त कुटीपुर निवासी राजेश के साथ पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने के लिए मेन रोड पर गया था। पेट्रोल पंप से तेज डलवाकर वे अपने घर लौट रहे थे। जब वे गांव के मोड़ पर पहुंचे तो प्रतापनगर की तरफ से तेज गति से आए बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनका उपचार एमएम अस्पताल मुलाना में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें