फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी सूर्या हत्याकांड में सीआईए वन की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्जुन, मोनी उर्फ आशु, प्रवीण उर्फ रितिक के रूप में हुई। तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में अभी 21 आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
गुरु गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान के पास वीरवार देर रात गणपति उत्सव का पंडाल लगवा रहे न्यू हमीदा खालासा कॉलेज निवासी सूर्या पंडित पर दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल सूर्या की अगले दिन पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तब न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी शिवाली शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीर्थ नगर निवासी हर्ष, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, शैंकी, शिवा, आशू पैगवाला, मन्नी मेहरा, नितिन मेहरा, परवेज, शाहरुख और अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कंटीले तार लिपटे लोहे की रॉड, खाली कांच की बोतलों व तलवारों से वार कर उसके भाई को घायल कर दिया। वे उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार को सूर्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवाली ने बताया था कि सूर्या ने मनीष गंजा और नितिन मेहरा पर पहले मारपीट का केस दर्ज कराया हुआ है। उसमें आरोपी अपनी बेगुनाही के लिए शपत्र पत्र मांगने का दबाव डाल रहे थे। मनीष गंजा जेल से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने वहां पर उससे मिलकर उसके भाई पर हमले की प्लानिंग रची थी। पुलिस ने इस केस में नौ लोगों को नामजद कर 15 अन्य पर साजिश के तहत हत्या करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सोमवार को परिजनों व मृतक के साथियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की थी। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से आरोपियों का रिमांड मांगा जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें