फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयधर विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में तीसरे दिन भी पुलिस बल रहा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव जयधर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी पांच नामजद समेत अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गांव में तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ताकि गांव में फिर से दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद न हो। गांव में अब कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

जयधर निवासी रोहित गर्ग ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 मार्च को रात करीब आठ बजे वह अपने ताऊ जगाधरी निवासी राधेश्याम के घर से जयधर में अपने दोस्त शिवम के पास मिलने आ रहा था। वह और उसका दोस्त शिवम घर के बाहर खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। तभी गांव के ही रोहित व मुकर्रम बाइक पर आए। तेज हॉर्न बजाने लगे। तब आरोपियों ने उन्हें देख लेने की बात कही। इसके कुछ देर बाद आरोपी रोहित व आमिर खान अपने दोस्तों को लेकर गाली गलौज करते हुए उनके पास आए।
आरोपियों के हाथों में लोहे के पाइप और तलवारें थी। इसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में वे लहूलुहान हो गए। सल्लू ने भी लोहे के पाइप से उस पर वार किया। जयधर निवासी सोहेल खान, शाकिब, रोहित, मुकर्रम, अकरम, सुकड़, मेहताब, चाकू, अमीर ने मिलकर लड़ाई झगड़े में जयधर निवासी अशोक कुमार व मुकेश देवी के साथ भी गाली गलौज की और उनके साथ भी मार पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने चौक पर संदीप कुमार की दुकान व राजेंद्र कुमार और राजेश कुमार के घर पर ईंटों से पथराव किया और रॉड से तोड़फोड़ की। इसमें राधेश्याम की टांग पर व अन्य कई जगह पर चोटें लगी। पुलिस ने तब घायल रोहित की शिकायत पर जयधर निवासी आमिर खान, रोहित, साबिर, साहिल खान, अकरम, मेहताब, चाकू, अमित को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने इस मामले में वीरवार को आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया था। मामले में वीरवार देर शाम आरोपी महताब, मुकर्रम व रोहित को गिरफ्तार कर लिया। गांव में अब कोई तनाव नहीं है।
विज्ञापन

संदीप कुमार, थाना प्रभारी छछरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें