फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर चुराई लाखों रुपये की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी गोपाल दुआ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांधी नगर बाजार में दुकान है। वह देर शाम दुकान से काम खत्म करके ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान के गल्ले में रख डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, दशमेश कॉलोनी निवासी अजय कुमार यादव ने बताया कि उसकी जगाधरी वर्कशॉप रोड पर रूद्रा डेयरी के नाम से दुकान है। चोरों ने बीती रात दुकान में एडजस्ट फैन वाली जगह में से घुसकर गल्ले से 25 हजार रुपये, मोबाइल चोरी, एलसीडी व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली। जब वह सुबह दुकान पर पहुुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें