फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धुला प्रदूषण, एक्यूआई 64 पर आया

विज्ञापन
Pollution washed away by rain, AQI came to 64 - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रदूषण के मामले में बेहद खराब स्थिति में शामिल जिले का (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक्यूआई दो दिन की बारिश से सुधर गया। मंगलवार को जिले का (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक्यूआई 64 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर आ गया है। जबकि इससे पहले यह बेहद खराब व खराब की स्थिति में चल रहा था। बारिश ने प्रदूषण के मामले में जिले को रेड जोन से निकाल कर ग्रीन जोन में लाने में मदद की। इसके अलावा बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा था। 20 मई को (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक्यूआई 323 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच गया था। इसके चलते लोगों की सांसें तक फूल रहीं थीं। अब बारिश के बाद प्रदूषण में खासी गिरावट होने से लोगों को थोड़े समय के लिए सांस लेने के लिए शुद्ध हवा जरूर मिल रही है। जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। पहले लगातार पड़ रही गर्मी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा था। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से शाम होते ही आंखों में जलन शुरू हो जाती थी। अब लोगों को इससे इससे राहत मिलेगी। आगे का मौसम साफ रहेगा।
बारिश से तापमान आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार को 29 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लू के थपेड़ों का सामना कर रहे लोगों को कुछ समय के लिए मौसम में ठंडक का एहसास हुआ है। सोमवार रात भी जिले में अच्छी बारिश हुई। औसतन 10 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रादौर में 18 एमएम और जगाधरी व सरस्वती नगर में 11 एमएम हुई। रात को भी बिजली कड़कने लगी और तेज हवाएं चली। हवाओं से जगाधरी-अंबाला मार्ग पर पर रक्षक विहार नाका से पहले सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ गिर गया। जिससे यातायात बाधित रहा। सुबह होने पर वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटा। वहीं कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी का कहना है कि दो दिन जो बारिश हुई है वह आमजन से लेकर खेती के लिए भी फायदेमंद होगी। कई बीमारियों से भी राहत मिलेगी। खेतों में हरा चारा पैदा होगा। जिससे चारे का संकट कुछ हद तक खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें