फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर के ताले तोड़ नकदी समेत दो लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में चोरों ने ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये समेत करीब दो लाख के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय ठेकेदार परिवार समेत नीलकंठ गए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर विहार कॉलोनी निवासी शिव चरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने परिवार समेत नीलकंठ गए थे। देर शाम उसके मजदूर जग्गी ने उसे फोन पर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए है। जब वह ऋषिकेश से घर पहुंचे। तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से 60 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, 200 ग्राम चांदी, सोने की ताश व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दयालगढ़ निवासी रेखा रानी ने बताया कि वह गांव की आंगनबाड़ी में वर्कर है। 20 सितंबर की शाम करीब तीन बजे वह आंगनबाड़ी बंद करके घर आ रही थी। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे जब वह आंगनबाड़ी पर पहुंची तो आंगनबाड़ी के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। वहां से सोलर बैटरा व अन्य सामान गायब था। इसकी शिकायत उसने बुड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें