फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर दुकानदार को तेजधार हथियारों से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर ईएसआई अस्पताल के नजदीक दुकान बंद कर रहे दुकानदार पर दो-तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में घुसकर अंदर से शटर बंद कर दिया। इसके बाद उस पर चाकू व तलवारों से वार कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रकाश मिश्रा ने सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ईएसआई अस्पताल के सामने रेलवे रोड पर दुकान है। 11 सितंबर की रात करीब पौने 11 बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी दो तीन अज्ञात युवक हाथों में तलवार, चाकू व डंडे लेकर उसकी दुकान में घुस गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने उसकी दुकान को शटर अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसपर चाकू व तलवार से वारकर घायल कर दिया। उसे घायल करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने किसी तरह इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन दुकान पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए। जहां उसे उपचार दिया गया। उसने वीरवार को इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें