फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या पंडित के हत्यारोपियों को पकड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्या पंडित हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। परिजनों के साथ ग्रामीण लघु सचिवालय के गेट के सामने एकत्र हो गए। यहां पर उन्होंने मानव श्रंखला बनाकर जाम लगा दिया और सूर्या की मां धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

यहां पर तैनात ट्रैफिक कर्मचारी ने लघु सचिवालय परिसर में मौजूद पुलिस को प्रदर्शन की सूचना दी। जाम की जानकारी मिलते ही रिजर्व फोर्स और सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मानव श्रंखला बनाकर खड़े पांच युवक व सड़क पर बैठी सूर्या की मां को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को सेक्टर-17 थाने ले गई। यहां पर उनके खिलाफ सड़क जाम का केस दर्ज कर लिया।
शहर में जुलूस निकाला, फिर धरना दिया
सोमवार को सूर्या पंडित के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व दोस्तों ने खालसा कॉलेज स्थित घर से बाइकों पर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए ये सभी कन्हैया साहिब चौक पर आकर रूक गए। यहां जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वे लघु सचिवालय की ओर बढ़ गए। अनाजमंडी गेट पर बाइक खड़ी कर सभी लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। यहां पर सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों ने बताया कि डीसी कार्यालय में नहीं है वे एसपी कमलदीप गोयल से मिल सकते हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मिलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया। इस दौरान परिजन और सूर्या की मां डीसी के इंतजार में वहीं जमीन पर बैठ गए।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सूर्या की मां सीमा शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में कोताही बरत रही है। जिन लोगों को उसके बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा है, वे नाबालिग हैं और निर्दोष हैं। यह पुलिस ने हत्यारोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया है। उसने आरोप लगाया डीएसपी मुख्यालय और थाना प्रभारी ने इस मामले में सही कार्रवाई नहीं की।
वर्जन
ऋषभ, शिवम, बॉक्सर, अंशुल, अमित राठी, शिवाली शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीमा शर्मा, ज्योति, मोंटी, आशु, जतिन, सुमित व चिंका को नामजद करते हुए अन्य 15-20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि खुद को एक चैनल की पत्रकार बताने वाली महिला को भी नामजद किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश राणा, सेक्टर 17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें