सात-आठ युवकों ने सोमवार को जगाधरी स्थित शुभम क्लाथ हाउस में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों पर डंडों व तलवारों से वार कर दुकानदार को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल शुभम को सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देवी भवन बाजार निवासी शुभम ने बताया कि उसका कुछ दिनों पहले मनोहर कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। जिस वजह से दोनों के बीच रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश में सोमवार की दोपहर को आरोपी युवक अपने साथियों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचा। दुकान में घुसकर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने तलवारों व डंडों से हमला बोल दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में घायल युवक के बयान लेकर केस दर्ज किया जाएगा।