फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री से मिला निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल संचालकों का प्रतिनिधि मंडल हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर से मिला और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस पत्र के माध्यम से कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना की दृष्टि से जनजीवन पूर्ण रूप से सामान्य हो चुका है। इसलिए पूरे प्रदेश में अब प्ले वे स्कूल को भी शुरू किया जाए ताकि तीन वर्षों से बंद इन प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की की नई शिक्षा नीति में भी प्राइमरी शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देने की बात कही गई है, ताकि प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।
डॉ. कुलभूषण शर्मा ने मांग की कि जिन स्कूलों को अभी मान्यता नहीं मिली सकी है उन्हें एक साल की एक्सटेंशन भी जाए तथा जो स्कूल एक्जिस्टिंग स्कूलों की सूची में शामिल होने से वंचित रह गए हैं। उनकी सूची भी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों से बहुत अधिक प्लेज मनी चार्ज की जा रही है। इस राशि को अन्य राज्यों व सीबीएसई की तर्ज पर किया जाए। उन्होंने कहा कि आठवीं तक के लिए 50 हजार दसवीं कक्षा एक लाख तथा 12वीं कक्षा तक डेढ़ लाख प्लेज मनी तय की जाए, ताकि निजी स्कूल संचालकों को आर्थिक रूप से राहत मिल सके। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारी का पद समाप्त करने का समय आ गया है और गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्वालिटी एजूकेशन ऑफिसर के पद बनाने की अति आवश्यकता है। जिससे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार को इन मांगों की ओर गंभीरता से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें