फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लावारिस पशुओं का आतंक

विज्ञापन
शहर की सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। टिवनसिटी को कैटल फ्री घोषित किए तीन साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इसके बाद भी सड़कों और कॉलोनियों में लावारिस पशुओं के आतंक से शहरवासी परेशान हैं। लावारिस पशुओं ने शहर से लेकर कस्बों व गांवों में हर जगह लोगों की नाक में दम कर रखा है। बस स्टैंड रोड पर शनिवार को दो लावारिस सांड़ आपसे में भिड़ गए, जिससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया।
नगर निगम व प्रशासन शहरवासियों को लावारिस पशुओं से निजात दिलाने में नाकाम रहा है। आलम यह है कि तीन महीने पहले सरस्वती नगर में एक बुजुर्ग दो पशुओं की लड़ाई में अपनी जान गवां चुका है। वहीं कई लोग जख्मी भी हो चुके हैं। अक्सर लावारिस पशु सड़क के बीच में लड़ना शुरू कर देते हैं, जिससे राहगीरों की जान सांसत में आ जाती है। राजकुमार, रामकुमार, अनुज, राजन बजाज, ओमप्रकाश अग्रवाल, राहुल दुरेजा आदि ने बताया कि शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं है, जहां लावारिस पशु नजर आएं।
विज्ञापन

आए दिन यह लावारिस पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। इन लावारिस पशुओं को लेकर इस कदर खौफ है कि लोगों ने गलियों में बच्चों के खेलने पर भी रोक लगा रखी है। सड़कों पर दिन रात झुंड में घूमते पशु पैदल एवं दोपहिया वाहन चालकों पर अचानक हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बाजारों, गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे लावारिस पशु लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनके आपस में झगड़ने के कारण कई बुजुर्ग-महिलाएं एवं बच्चे भी इनकी चपेट में आने के कारण घायल हो जाते हैं। कभी-कभार तो छोटे स्कूली बच्चे इन लावारिस पशुओं के आपसी झगड़े को देख काफी भयभीत हो जाते हैं। उधर अक्सर सब्जी आदि की दुकानों पर भी यह अपना मुंह मारते नजर आते हैं।
विज्ञापन

चलाया जाएगा पशु पकड़ो अभियान : तोमर
निगमायुक्त अजय कुमार तोमर का कहना है कि लावारिस पशुओं को लेकर समस्याओं बारे शिकायतें मिल रही हैं। इन पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से अभियान चलाया जाता है। अब फिर से पशु पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें