फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कर्तव्य व अधिकारों का महत्व बताया

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राध्यापक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने विद्यार्थियों को कर्तव्य व अधिकारों को महत्व बताया।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के बारे ही नहीं बल्कि कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक भी रहना चाहिए। आज हर व्यक्ति अपने अधिकार तो पाना चाहता है, परंतु कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करना चाहता है। यह बिल्कुल उचित नहीं है, हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी करना चाहिए है।
विज्ञापन

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना रहा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, जो मानवाधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि समाज में किसी के अधिकारों का हनन न हो, इसके लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ एवं यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. विजय चावला ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के कानूनी तथ्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. चावला ने बताया कि हमारे अधिकार तभी तक सुरक्षित है, जब तक हम समाज के प्रति अपना दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में संगम एवं पवन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा एवं गौरव ने दूसरा स्थान पाया। लेफ्टिनेंट अनिल व प्रो. गौरव बरेजा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें