फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी की बाइक की टक्कर लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में शादी समारोह से लौट रहे एक दर्जी की मौत हो गई। हादसा साढौरा रोड पर गांव सन्नौड़ के नजदीक हुआ। मृतक दर्जी कांसापुर की रामनगर कॉलोनी का रहने वाला था और सैदुपुर में शादी समारोह के बाद घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कांसापुर क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी सत्यपाल ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत है। उसका छोटा भाई धर्मबीर कांसापुर रोड पर दर्जी का काम करता था। बुधवार को दोनों भाई रिश्तेदारी में शादी में गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दोनों ही अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे जब वे साढौरा रोड पर गांव सन्नौड़ के गीतांजली पैलेस के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने धर्मबीर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसके भाई धर्मबीर के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई। वहीं आरोपी बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जगाधरी सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने धर्मबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी बाइक चालक बुड़िया निवासी रोहित को उपचार के लिए भर्ती किया गया। बिलासुपर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि आरोपी बाइक चालक रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें